खुला आसमान

अब उन्हें भी उड़ने के लिए

खुला आसमान चाहिए 
लेकिन कमबख्त क्या कहे
एक दरबान चाहिए
कोई नही चाहता
विचारों की आजादी
बच्चों को भी कार्टून 
भीम पहलवान चाहिए
क्यों कैद कर रहे हैं हम 
उन्हें अनचाहे पिंजरो में 
उन्हें भी तो आगे चलकर 
अपनी पहचान चाहिए
कब तक चलेंगे वो 
आपके साये में 
उड़ने दो उन्हें भी
और कैसा आसमान चाहिये 
मत विचारये क्या होगा 
संघर्ष करने दो उनको
खुद लडेंगे समझेंगे
उन्हें भी खुद को समझने दो
कब तक आप हो उनके साथ
यह आप खुद नहीं जानते
चलने दो उन्हें उन्हे भी 
अपनी समझ से यह क्यों नहीं मानते
उन्हें प्यार की बेड़ियों में 
इतना भी मत जकड़ रखो 
उन्हें अपनी सुरक्षा में रखो लेकिन
मन की उड़ान में उड़ने दो 
अब खुला है आसमान 
जो अरमान चाहिए
काट दो जंजीरे उन्हें भी 
खुला आसमान चाहिए....

   14
5 Comments

Reena yadav

05-Jul-2023 10:58 AM

👍👍

Reply

madhura

05-Jul-2023 09:50 AM

nice

Reply

Abhinav ji

05-Jul-2023 08:21 AM

Very nice 👍

Reply